सरगुजा

सडक़ पर मवेशियों का जमावड़ा, हादसे का खतरा
09-Aug-2026 8:19 PM
सडक़ पर मवेशियों का जमावड़ा, हादसे का खतरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 9 अगस्त। शहर में बरसात के बीच सडक़ों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा एक बार फिर गंभीर समस्या बनकर सामने आया है। अंबिकापुर के बिलासपुर मार्ग की सामने आई तस्वीर शहर की व्यवस्था की हकीकत बयां कर रही है, जहां सडक़ के बीचों-बीच दर्जनों मवेशी बैठे नजर आ रहे हैं। बारिश और अंधेरे के बीच सडक़ पर बैठे मवेशी किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

बिलासपुर मार्ग शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल है। यहां दिनभर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में सडक़ के बीच मवेशियों के बैठे रहने से वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है या उन्हें मवेशियों से बचने के लिए वाहन दूसरी दिशा में मोडऩा पड़ता है। बरसात के दौरान सडक़ पर फिसलन और कम दृश्यता के कारण यह खतरा और बढ़ जाता है।

सडक़ पर बैठे मवेशियों के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। अचानक सामने आ जाने वाले मवेशियों से बचने के प्रयास में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं बड़े वाहनों के चालकों को भी सडक़ पर पर्याप्त जगह नहीं मिलने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

 चिंता की बात यह भी है कि इस तरह की स्थिति में केवल इंसानों की जान ही खतरे में नहीं रहती, बल्कि सडक़ पर बैठे मवेशी भी वाहनों की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। शहर के कई अन्य प्रमुख मार्गों पर भी इसी तरह मवेशियों के सडक़ पर बैठने की शिकायतें सामने आती रही हैं।

कई मार्गों पर यही हाल, फिर

भी कार्रवाई के दावे

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में सडक़ पर आवारा मवेशियों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। नगर निगम द्वारा समय-समय पर मवेशियों की धरपकड़ अभियान चलाने का दावा किया जाता है। नि

गम कमिश्नर की ओर से भी सडक़ पर घूमने वाले मवेशियों को पकडऩे की बात कही जाती रही है।

लेकिन जमीनी तस्वीर इन दावों से अलग नजर आ रही है। यदि नियमित रूप से मवेशियों की धरपकड़ की जा रही है, तो शहर के व्यस्ततम मार्गों पर दर्जनों मवेशी बीच सडक़ पर कैसे पहुंच रहे हैं?

बरसात के दिनों में रात के समय सडक़ पर बैठे मवेशियों को देख पाना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन के सामने अचानक मवेशी आने पर गंभीर दुर्घटना हो सकती है। शहरवासियों की मांग है कि नगर निगम केवल कागजी कार्रवाई या अभियान के दावों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रमुख मार्गों पर नियमित निगरानी और प्रभावी धरपकड़ अभियान चलाए। साथ ही पकड़े गए मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की स्थायी व्यवस्था की जाए।


अन्य पोस्ट