सरगुजा

गुरु घासीदास वार्ड मेें आंबा भवन-नाली मरम्मत का भूमिपूजन
06-Aug-2026 11:06 PM
गुरु घासीदास वार्ड मेें आंबा भवन-नाली मरम्मत का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 6 अगस्त। शहर के गुरुघासीदास वार्ड में लंबे समय से आंगनबाड़ी भवन के अभाव की समस्या दूर होने जा रही है। पार्षद शुभम जायसवाल के प्रयासों से वार्ड के पहले आंगनबाड़ी भवन के निर्माण कार्य का गुरुवार को भूमिपूजन किया गया। भवन का निर्माण 12 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, महापौर मंजूषा भगत, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी तथा एमआईसी सदस्य मनीष सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार गुरुघासीदास वार्ड में वर्तमान में तीन आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, लेकिन सभी किराये के भवनों में चल रहे हैं।

इस अवसर पर वार्ड में 3 लाख 20 हजार रुपये की लागत से जर्जर नालियों के मरम्मत कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वार्ड में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित सिन्हा, पूर्व पार्षद शेखर झरिया, उमा देवी राजवाड़े, श्रीकांत सिन्हा, मिथुन सिंह, कृष्ण मुरारी शर्मा, सूरज तिवारी, मुकेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, कबीर गोस्वामी, आशुतोष मिश्रा, सुरेश सोनी, सुरेंद्र सोनी, लाल विजय, समीर, सक्षम, साहिल, महेंद्र सूर्यवंशी, वनस झा, आर्यन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट