सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,1 अगस्त। भाजपा द्वारा संचालित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भाजपा समलाया मंडल द्वारा माँ समलाया मंदिर में 650 दीपों का प्रज्ज्वलन किया गया। इस अवसर पर संत गुरु रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया तथा सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत समलाया मंडल के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी दीप प्रज्ज्वलित कर गुरु रविदास महाराज के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी, भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, हरपाल सिंह भामरा, नगर निगम सभापति हरिंदर सिंह टिन्नी, अंबिकेश केशरी, विद्यानंद मिश्रा,मधुसूदन शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष,अरुणा सिंह, शुभांगी बिहाड़े, प्रियंका चौबे, वैभव सिंह देव, दीपक सिंह तोमर, नगर महामंत्री अजय सोनी, अभिषेक सिंह, सर्वेश तिवारी, शैलेन्द्र शर्मा, आयुष दुबे, नीलकंठ सोनवानी, आलोक दास, सत्यम साहू, निशांत गुप्ता, विशेष केसरवानी, नितिन गुप्ता, दीपक अग्रवाल, प्रिया सिंह, रविकांत, शशिकांत जायसवाल,श्रीधर केशरी, ईशू केसरवानी सहित भाजपा समलाया मंडल के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी, सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज के बताए समरसता, सामाजिक समानता एवं मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए समाज में सद्भाव और एकता को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया।