सरगुजा

शादी का झांसा-रेप, आरोपी बंदी
29-Jul-2026 10:22 PM
शादी का झांसा-रेप, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 29 जुलाई। शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने थाना बगीचा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 अगस्त 2025 से 27 जुलाई 2026 के बीच गिरहुलडी, थाना सीतापुर निवासी निलेश श्रीवास ने शादी का वादा कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना बगीचा में शून्य पर अपराध दर्ज कर प्रकरण अग्रिम विवेचना के लिए कोतवाली अंबिकापुर भेजा गया।

कोतवाली थाना में बीएनएस की धारा 69 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीडि़ता का बयान दर्ज किया तथा आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी निलेश श्रीवास  गिरहुलडी, थाना सीतापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। मामले की विवेचना जारी है।


अन्य पोस्ट