सरगुजा

ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल में हैंडबॉल स्पर्धा, दूसरे दिन कई मुकाबले
24-Jul-2026 9:21 PM
ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल में हैंडबॉल स्पर्धा, दूसरे दिन कई मुकाबले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 24 जुलाई। ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल, अंबिकापुर में आयोजित सीबीएसई फार ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाडिय़ों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों के लीग कम नॉकआउट मुकाबलों के खेलों का आयोजन किया गया । कोर्ट-1 में अंडर-14 एवं अंडर-17 बालिका वर्ग के लगभग 16 मुकाबले, कोर्ट-2 में अंडर-19 बालिका एवं बालक वर्ग के 10 मुकाबले, जबकि कोर्ट-3 में अंडर-17 बालक वर्ग के 12 मुकाबले खेले गए। सभी मैचों में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट तकनीक, तेज़ी, अनुशासन, बुलंद हौसले एवं टीम भावना का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़), साऊथ प्वाइंट हाई स्कूल कोलकाता( पश्चिम बंगाल), विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय (असम), डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल मधुकुंडा(पश्चिम बंगाल), टैक्नो इंडिया पब्लिक स्कूल कोचीविहार(पश्चिम बंगाल), एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल करंजिया(उड़ीसा), ज्ञान विकास स्कूल गंजम(उड़ीसा), उत्तम इंटरनेशनल स्कूल, रायगढ़ (छत्तीसगढ़), कृष्णा पब्लिक स्कूल, बिलासपुर (छत्तीसगढ़), आर्मी पब्लिक स्कूल, गोपालपुर (उड़ीसा), द ग्रेट इंडिया पब्लिक स्कूल, रायपुर (छत्तीसगढ़), रीवरडेल वर्ल्ड स्कूल, महासमुंद (छत्तीसगढ़), सेंट जेवियर हाई स्कूल, क्योंझर (उड़ीसा), सेंट टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल, रायगढ़ (छत्तीसगढ़), ॥्ररू एकेडमी स्कूल, जगदलपुर (छत्तीसगढ़), केसी पब्लिक स्कूल, ब्रह्मपुर (उड़ीसा), आदर्शिला विद्या मंदिर, कोनी-बिलासपुर (छत्तीसगढ़), विकास रेजिडेंशियल स्कूल, बडग़ढ़ (उड़ीसा), त्रिलोकी पब्लिक स्कूल, कटघोरा-कोरबा (छत्तीसगढ़), श्वरूक्रस् मैनपाट (छत्तीसगढ़), सैनिक स्कूल विश्रामपुर (छत्तीसगढ़), नीरज पब्लिक स्कूल राजनांदगांव , साई इंटरनेशनल स्कूल, भुवनेश्वर (उड़ीसा), शिवम् विद्यापीठ दुर्ग(छत्तीसगढ़) तथा मॉडर्न पब्लिक स्कूल कल्याणपुर(छत्तीसगढ़) सहित सीबीएसई संबद्ध विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। प्रतियोगिता का वातावरण पूरे दिन उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना से सराबोर रहा।

खलाडिय़ों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं दर्शकों के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है तथा आगामी मुकाबलों को लेकर सभी में विशेष उत्साह बना हुआ हैं।


अन्य पोस्ट