सरगुजा

मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में अलंकरण समारोह
24-Jul-2026 3:51 PM
मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में अलंकरण समारोह

छात्र नेताओं ने ली जिम्मेदारी निभाने की शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 24 जुलाई। एसएमपी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल मैनेजमेंट समिति द्वारा संचालित मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल, कल्याणपुर में अलंकरण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अभिजीत जैन एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. चेतना जैन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद चयनित छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों के बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें शपथ दिलाई गई। समारोह में कक्षा 12वीं के सोमेंद्र पैकरा एवं प्रीत पांडे को स्कूल कैप्टन तथा अपूर्व सिकदार एवं सुष्मिता मंडल को वाइस कैप्टन बनाया गया। इसके अलावा विभिन्न हाउस, स्पोर्ट्स, ईको क्लब, असेंबली, एकेडमिक, लिटरेरी, सोशल कम्युनिटी, कल्चरल, डिसिप्लिन, आईटी एवं हेल्थ एंड वेलनेस सहित अन्य जिम्मेदारियों के लिए भी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।

विद्यालय की प्राचार्या श्वेता सिन्हा ने सभी छात्र नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि अलंकरण समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग और समय प्रबंधन के गुणों का विकास करना है। मुख्य अतिथि डॉ. अभिजीत जैन ने कहा कि पद और नेतृत्व अधिकार के साथ जिम्मेदारी भी लाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन कर अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।


अन्य पोस्ट