सरगुजा

सीबीएसई फार ईस्ट ज़ोन ताइक्वांडो में शौर्यवर्धन का स्वर्णिम प्रदर्शन, माउंट लिट्रा जी स्कूल का बढ़ाया मान
23-Jul-2026 8:59 PM
सीबीएसई फार ईस्ट ज़ोन ताइक्वांडो में शौर्यवर्धन का स्वर्णिम प्रदर्शन, माउंट लिट्रा जी स्कूल का बढ़ाया मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 23 जुलाई। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र शौर्य वर्धन सिंह ने सीबीएसई फार ईस्ट ज़ोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता 19 से 22 जुलाई तक पश्चिम बंगाल स्थित दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न राज्यों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।

शौर्य वर्धन ने कड़े मुकाबलों में अपने उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है और विद्यार्थियों में खेलों के प्रति नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि शौर्य की सफलता उनके कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और समर्पण का परिणाम है। प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन ने उन्हें हर संभव मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया, जिसका सकारात्मक परिणाम इस उपलब्धि के रूप में सामने आया।

शौर्य वर्धन की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशकगण एवं प्राचार्या ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि शौर्य भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे।


अन्य पोस्ट