सरगुजा

घर में अंग्रेजी शराब का भंडारण कर बेचते आरोपी पकड़ाया
23-Jul-2026 8:55 PM
घर में अंग्रेजी शराब का भंडारण कर बेचते आरोपी पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 23 जुलाई। सरगुजा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गांधीनगर थाना क्षेत्र से अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर 755 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 7,180 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 21 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि नवापारा गोधनपुर रोड निवासी रविन्द्र सिंह अपने घर में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना गांधीनगर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से विभिन्न ब्रांड की बीयर और व्हिस्की की कुल 15.755 लीटर शराब बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी रविन्द्र सिंह (44), निवासी नवापारा गोधनपुर रोड, शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गांधीनगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।


अन्य पोस्ट