सरगुजा

माउंट लिटेरा जी स्कूल में वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
21-Jul-2026 8:24 PM
माउंट लिटेरा जी स्कूल में वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 21 जुलाई। माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से मंगलवार को भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के पदाधिकारियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश मंगल, महामंत्री संजय अग्रवाल, प्रदेश संरक्षक जयदेव सिंघल, कार्यकारिणी सदस्य संजीव अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष पवन अग्रवाल, संभागीय युवा अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, राधे कृष्ण गोयल, नीरज पांडेय एवं संतोष बिहारी (गोल्डी) सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। इसके बाद अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यालय के डायरेक्टर प्रतीक दीक्षित एवं एकेडमिक डायरेक्टर बृजेश पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं।

डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा, पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले।

संभागीय अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा, हरियाली बढ़ाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षण और नियमित देखभाल दी जाए।

वरिष्ठ प्रदेश संरक्षक जयदेव सिंघल ने कहा, स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ समाज की पहचान है। अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हम जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना कर सकते हैं और आने वाली पीढिय़ों को सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्टाफ और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट