सरगुजा

सरगुजा पुलिस ने 31 लाख के 129 गुम मोबाइल लौटाए, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
20-Jul-2026 9:19 PM
सरगुजा पुलिस ने 31 लाख के 129 गुम मोबाइल लौटाए, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 20 जुलाई। सरगुजा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पिछले पांच माह में बरामद किए गए 129 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे। करीब 31 लाख रुपये के इन मोबाइल फोन का वितरण सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने किया। इस दौरान नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव, राहवीर योजना तथा अवैध प्रवासियों की सूचना देने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।

डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में साइबर सेल अंबिकापुर तथा जिले के सभी थाना-चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर सर्विलांस तकनीक की सहायता से 129 मोबाइल फोन बरामद किए। अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल ने किया।     पुलिस के अनुसार इससे पहले फरवरी 2026 में भी 525 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए गए थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी एवं एसएसपी श्री अग्रवाल ने कहा कि अधिकांश लोगों को मोबाइल गुम होने के बाद उसके वापस मिलने की उम्मीद नहीं रहती, लेकिन पुलिस की तकनीकी दक्षता और लगातार प्रयासों से गुम मोबाइल खोजकर वापस किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से मोबाइल और उसमें मौजूद व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की।

इस अवसर पर उन्होंने च्च्क्कह्ररुढ्ढष्टश्वज्ज् कीवर्ड के माध्यम से साइबर सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि क्क (क्कड्डह्यह्य2शह्म्स्र) के तहत मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें, ह्र (ह्रञ्जक्क) किसी भी स्थिति में किसी से साझा न करें, रु (रुद्बठ्ठद्म) अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।

ढ्ढ (ढ्ढस्रद्गठ्ठह्लद्बद्घद्बष्ड्डह्लद्बशठ्ठ) आधार, पैन, वोटर आईडी सहित अन्य पहचान संबंधी दस्तावेजों का दुरुपयोग न होने दें, ष्ट (ष्टड्डह्म्द्गद्घह्वद्य) ऑनलाइन लेन-देन और सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय सतर्क रहें तथा श्व (श्वद्वद्गह्म्द्दद्गठ्ठष्4) के तहत साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाना एवं साइबर सेल से संपर्क करें।

कार्यक्रम के दौरान राहवीर योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को शासन द्वारा 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। वहीं अवैध प्रवासियों की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1905, सरगुजा पुलिस हेल्पलाइन 9479193599 तथा डायल 112 की जानकारी भी साझा की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

पुलिस के अनुसार अधिकांश मोबाइल बाजार, सब्जी मंडी, चौक-चौराहों, यात्रा के दौरान तथा मंदिरों के आसपास गुम हुए थे। संबंधित लोगों ने थाना-चौकी एवं भारत सरकार के सीईआईआर (ष्टश्वढ्ढक्र) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद तकनीकी जांच के जरिए मोबाइल ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया।


अन्य पोस्ट