सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 19 जुलाई। अंबिकापुर शहर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए अम्बिका सोनोग्राफी डायग्नोस्टिक एंड इंटरवेंशन क्लिनिक का शुभारंभ सोमवार 20 जुलाई को किया जाएगा। यह क्लिनिक सीएमओ कार्यालय के पास, दरीपारा में संचालित होगा। शुभारंभ समारोह सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहर के जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
क्लिनिक का संचालन डॉ. तुषार आनंद,डॉ. अनीशा जायसवाल, शिवलाल जायसवाल,परमानंद तिवारी द्वारा किया जाएगा। संस्थान में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक एवं इंटरवेंशनल चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी। संचालकों के अनुसार यहां सरगुजा का पहला अत्याधुनिक सीटी स्कैन सेंटर स्थापित किया गया है, जहां बिना वायर डाले लगभग एक मिनट में हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
इसके अलावा क्लिनिक में अत्याधुनिक सोनोग्राफी (अल्ट्रासाउंड), डिजिटल एक्स-रे, मैमोग्राफी तथा अन्य आधुनिक डायग्नोस्टिक एवं इंटरवेंशनल सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। संस्थान में मरीजों के लिए 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।
शुभारंभ अवसर पर डॉ. तुषार आनंद, डॉ. अनीशा जायसवाल, परमानंद तिवारी तथा संस्थान से जुड़े सभी सदस्यों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।
आयोजकों ने नागरिकों से शुभारंभ समारोह में शामिल होकर अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान करने की अपील की है। शुभारंभ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री राजेश अग्रवाल,पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, सांसद चिन्तामणि महाराज, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, अम्बिकापुर महापौर मंजूषा भगत सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।