सरगुजा

फीस वृद्धि और अव्यवस्थित पढ़ाई के विरोध में एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन
17-Jul-2026 10:52 PM
फीस वृद्धि और अव्यवस्थित पढ़ाई के विरोध में एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 17 जुलाई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फीस वृद्धि, अध्ययन व्यवस्था में सुधार तथा छात्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव एवं राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चार दिनों के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।

ज्ञापन में छात्रों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने, महाविद्यालय में अध्ययन व्यवस्था में सुधार करने तथा अन्य छात्रहित से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की गई है। एनएसयूआई पदाधिकारियों का कहना है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा।

इस दौरान सरगुजा विश्वविद्यालय के एनएसयूआई उपाध्यक्ष ज्ञान तिवारी, शिफ़्तैन रज़ा, अभिनव काशी, आकाश, श्यामा सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट