सरगुजा

बाहरी राज्यों से आए किरायेदारों के सत्यापन की मांग
08-Jul-2026 9:18 PM
बाहरी राज्यों से आए किरायेदारों के सत्यापन की मांग

आईजी को सामाजिक कार्यकर्ता ने सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 8 जुलाई। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से आकर किराये के मकानों में रह रहे लोगों का पुलिस सत्यापन कराने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता आलोक दुबे ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सरगुजा रेंज को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने किरायेदारों की पहचान, सत्यापन एवं आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि गांधीनगर, कोतवाली और मणिपुर थाना क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से आए लोग किराये के मकानों में रह रहे हैं। आरोप लगाया गया है कि कई मकान मालिक बिना आवश्यक दस्तावेजों और पुलिस सत्यापन के किरायेदार रख रहे हैं तथा उन्हें उनकी गतिविधियों की जानकारी भी नहीं रहती।

ज्ञापन में हाल ही में सामने आए एक मामले का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि धनबाद (झारखंड) के दोहरे हत्याकांड के आरोपी शाबिर अहमद के लंबे समय तक अंबिकापुर में रहकर कारोबार करने की घटना के बाद किरायेदारों के सत्यापन की आवश्यकता और बढ़ गई है। इसके अलावा गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर, डिगमा और भगवानपुर क्षेत्रों में भी बाहरी राज्यों से आए ये लोग भी यहां आकर बंगाली समाज के लोगों के किराये के मकान में रहकर बाल खरीदने का एवं उसके बदले में छोटे-छोटे बर्तन बेचने का कार्य करते हैं। तथा गांधीनगर क्षेत्र में बहुत से बाहरी महिलाएं आकर बंगालियों के किराये के मकान में रहकर बिना

वारिसानों के रहकर क्या कार्य करते हैं, उसकी किसी भी जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोई जानकारी नहीं है।आरोप है कि ये लोग अवैध धंधा (गांजा), ब्राउनशुगर, कोरेक्स तथा देह व्यापार जैसे बहुत तरह के अपराध में लिप्त है।

लोगों के किराये के मकानों में रहने का उल्लेख करते हुए उनके सत्यापन की मांग की गई है।

ज्ञापन में यह भी दावा किया गया है कि कुछ बाहरी लोगों के अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका है।

इसी आधार पर मांग की गई है कि ऐसे सभी किरायेदारों और लंबे समय से रह रहे बाहरी व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन कराया जाए तथा उनके स्थायी पते, यहां रहने की अवधि, आजीविका और संबंधित राज्यों के थानों से आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जाए।

आलोक दुबे ने मांग की है कि कोतवाली, गांधीनगर और मणिपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जाए, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और सरगुजा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनी रहे।


अन्य पोस्ट