सरगुजा

प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को आरएफएसएल की जानकारी देने कार्यशाला
08-Jul-2026 6:56 PM
प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को आरएफएसएल की जानकारी देने कार्यशाला

 दो दिवसीय प्रशिक्षण में 40 प्रशिक्षु शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 8 जुलाई।
सरगुजा रेंज में पदस्थ प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेक्टिकल प्रशिक्षण (आरएफएसएल) की जानकारी देने के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कराया गया।  रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन एवं वरि.पु.अ. सरगुजा राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर कार्यालय के अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

सरगुजा रेंज के विभिन्न जिलों में व्यवहारिक प्रशिक्षण करने नवपदस्थ प्रशिक्षु प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को नई तकनीकी फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेक्टिल प्रशिक्षण (आरएफएसएल) की जानकारी के लिए रेंज स्तर पर कार्यशाला का आयोजन पुलिस को-ऑडिनेशन सेंटर (सरगुजा भवन) अंबिकापुर में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देशन एवं वरि. पु.अ. सरगुजा राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में फोरेंसिक साईंस थ्योरी एवं प्रेटिकल प्रशिक्षण के अधिकारी आरके पैकरा एवं कुलदीप कुजूर द्वारा थ्योरी एवं प्रेटिकल का प्रशिक्षण कराया गया।  इस नई तकनीकी प्रयोगशाला प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसी भी गंभीर प्रकरण के विवेचना के सुरूआती दौर से ही संग्रहित किए जाने वाले साक्ष्यों को पूर्णत: पारदर्शिता के साथ सुरक्षित एकत्रित किया जाता है, ताकि भविष्य में आवश्यकता पडऩे पर न्यायालय के समक्ष सुरक्षित पेश किया जा सके, जो कि अपराधिक कानूनों में फारेंसिक जांच की महत्ता दिया गया है।

रेंज स्तर पर कार्यशाला का आयोजन दो बैच में कराया गया। प्रथम बैच 3 जुलाई को कराया गया। जिसमें  सूरजपुर, बलरामपुर एवं कोरिया के कुल 38 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षण में शामिल किया गया एवं द्वितीय बैच  7 जुलाई को कराया गया।
जिसमें जिला सरगुजा, जशपुर एवं एमसीबी जिले के कुल 40 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को इस प्रशिक्षण में शामिल किया गया।
कार्यशाला में मुख्य रूप से संयुक्त संचालक क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर के अधिकारी आरके पैकरा एवं कुलदीप कुजूर द्वारा अपने अनुभवों को साझा करते कई ऐसे पुराने प्रकरणों के बारे में बताया जो बहुत ही बारीकी से उन्होंने साल्व किया। कार्यशाला के दौरान राजेश अग्रवाल, अमोलक सिंह ढिल्लों, राहुल बंसल,  आरके पैकरा, कुलदीप कुजूर, तृप्ति सिंह राजपूत, रेशम लाल साहू, सुनील वर्मा सहित रेंज में पदस्थ सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट