सरगुजा

सरगुजा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान
05-Jul-2026 9:28 PM
सरगुजा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान

अंबिकापुर, 5 जुलाई। क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के तहत आयोजित सामाजिक-आर्थिक विकास कार्यक्रम में सरगुजा पुलिस की साइबर सेल ने साइबर जागरूकता अभियान चलाकर 250 से अधिक हितग्राहियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव और सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले नए-नए तरीकों की जानकारी देकर डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित करना था। साइबर सेल की टीम ने उपस्थित हितग्राहियों को बैंक खाते, पासवर्ड, ओटीपी और अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की, ताकि समय रहते ठगी गई राशि को फ्रीज कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, साइबर विशेषज्ञ आरक्षक अनुज जायसवाल सहित पुलिस टीम ने साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन की ओर से डिवीजनल मैनेजर भारत भूषण शर्मा, पी एंड एम टिकम प्रसाद साहू, एरिया मैनेजर शबलवीर वर्मा एवं कलेश पटेल, सीनियर ब्रांच मैनेजर ओम प्रकाश पटेल, ब्रांच मैनेजर राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट