सरगुजा

माउंट लिट्रा जी स्कूल में ‘मालवीय मिशन के आदर्श’ पर संगोष्ठी
02-Jul-2026 10:26 PM
माउंट लिट्रा जी स्कूल में  ‘मालवीय मिशन के आदर्श’ पर संगोष्ठी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 2 जुलाई। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में गुरुवार को  ‘मालवीय मिशन के आदर्श ’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में मालवीय मिशन के अध्यक्ष ब्रह्मा शंकर सिंह, उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता हरिशंकर त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रणविजय तोमर, महासचिव जयप्रकाश चौबे, सचिव सुरेंद्र गुप्ता एवं संरक्षक माधव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय के निदेशक के.पी. दीक्षित, उत्तम सिंह सिसोदिया, भारत सिंह सिसोदिया, राजीव अग्रवाल, दीपेश गुप्ता, प्रतीक दीक्षित एवं नितेश मेहता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ब्रह्मा शंकर सिंह ने कहा कि पं. मदन मोहन मालवीय का जीवन सत्य, सेवा, शिक्षा और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण है। हरिशंकर त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी है। रणविजय तोमर ने विद्यार्थियों से अनुशासन, सेवा-भाव, संस्कार और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने मालवीय मिशन के मूल आदर्शों—चरित्र निर्माण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का संरक्षण, सामाजिक समरसता, सेवा-भाव और नैतिक मूल्यों—पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या वर्षा अग्रवाल ने अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से मालवीय जी के आदर्शों को अपनाकर अनुशासित, संस्कारित और उत्तरदायी नागरिक बनने का संकल्प लेने का आह्वान किया।


अन्य पोस्ट