सरगुजा
लुण्ड्रा,30 जून। जनपद पंचायत लुण्ड्रा क्षेत्र के वरिष्ठ पंचायत सचिव समायुदीन के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सचिव संघ की ओर से जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) प्रीति भगत, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज, लुण्ड्रा सरपंच सोमार साय तथा स्वच्छ भारत मिशन के खंड समन्वयक नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में सचिव संघ के पदाधिकारियों एवं पंचायत सचिवों ने समायुदीन के लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और पंचायत विकास में उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामीण विकास एवं जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से सहकर्मियों को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।