सरगुजा

फांसी लगाने वाली युवती की इलाज के दौरान मौत
24-Jun-2026 9:21 PM
फांसी लगाने वाली युवती की इलाज के दौरान मौत

अंबिकापुर, 24 जून। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम सोहगा की रहने वाली युवती की मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि संगीता एक्का, पिता शिलाराम एक्का ने 14 जून को घर के बाहर इमली के पेड़ में अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली थी। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया था, जहां उसका इलाज जारी था। गंभीर हालत में भर्ती युवती ने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट