सरगुजा
दोषमुक्ति प्रकरणों को प्रस्तुत नहीं करने पर बैठक में जताई नाराजगी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरगुजा, 24 जून। सरगुजा रेंज आईजी दीपक कुमार झा के नेतृत्व में दोषमुक्ति प्रकरणों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक जशपुर जिले में आयोजित की गई। माह मार्च एवं अप्रैल के सेशन न्यायालय के 137 प्रकरण एवं लेवर न्यायालय के 588 कुल 725 दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा की गई।
पूर्व के लंबित दोषमुक्ति प्रकरण जिला सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर व जिला सूरजपुर द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान प्रस्तुत नहीं किए जाने के पर रेंज आईजी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में कहा गया कि न्यायालय में विचारण के दौरान गंभीर प्रकरणों में पक्षदोही होने की स्थिति में धारा-383 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की जाए।
मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा रेंज आईजी दीपक कुमार झा द्वारा जिला जशपुर में रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान सर्वप्रथम पूर्व माह में हुए समीक्षा बैठक के दौरान निर्देशित किया गया था कि इकाई स्तर पर प्रत्येक माह के मंगलवार की होने वाली बैठक में लंबित प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा करते उपस्थित होने निर्देशित किया गया था, किन्तु जिला सरगुजा के 256 प्रकरण, जशपुर के 78, बलरामपुर के 44 व जिला सूरजपुर के 59 प्रकरणों को समीक्षा हेतु प्रस्तुत नहीं करने पर आईजी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते निर्देशित किया गया है। ऐसी पुनरावृति भविष्य में नहीं होनी चाहिए।
22 जून को आयोजित दोषमुक्ति समीक्षा बैठक में माह मार्च एवं अप्रैल के सेशन कोर्ट के 137 प्रकरण व लोवर कोर्ट के 588 कुल 725 प्रकरणों का जिलेवार विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से दोषमुक्ति प्रकरणों में दोषमुक्ति के कारणों की समीक्षा कर उन्हें दूर किया जाए और दोषसिद्धि के आंकड़ों में वृद्धि किया जाए। ई-अभियोजन के तहत जिला अभियोजन अधिकारी को प्रेषित किए जाने वाले अभियोग पत्र को कम से कम अभियोग पत्र पेश किया जाने के पर्याप्त समय पूर्व भेजा जाए। जिससे प्रकरणों में दर्शित कमी/त्रुटियों को समय पर दूर किया जा सके, ताकि प्रकरण न्यायालय में विचारण दौरान उक्त कमी/त्रुटि का लाभ आरोपी को प्राप्त न हो एवं प्रकरण में दोषसिद्ध हो ऐसे विषयों पर गहन चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि बलात्कार तथा पाक्सों एक्ट के प्रकरणों में दोषसिद्ध का प्रतिशत बहुत कम है। बलात्कार एवं पाक्सों एक्ट के प्रकरणों में लोक अभियोजक द्वारा पीडि़ता के धारा-164 जाफौ धारा-183 बीएनएसएस के न्यायालयीन कथन का विचारण दौरान दिखाना अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि पीडि़ता यदि न्यायालय में धारा 164 जाफौ के कथन पश्चात विचारण के दौरान प्रति परीक्षण में पक्षद्रोही कथन करती है तो उसके विरूद्ध धारा-344 दप्रसं (धारा-383) बीएनएसएसद्ध के तहत कार्रवाई कराया जा सके।
विगत माह में न्यायालय जिला सूरजपुर के सेशन प्रकरणों में दोषसिद्धि की संख्या में वृद्धि होना पाए जाने के दौरान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा उक्त कार्य हेतु समीक्षा बैठक के दौरान उमनि/वरि पुलिस अधीक्षक की सराहना की गई।
बैठक के दौरान उमनि/वरि. पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवालए सूरजपुर प्रशांत ठाकुर, जशपुर लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुर्रे, बलरामपुर वैभव बैंकर, एमसीबी रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश पाटनवार सहित संभाग के लोक अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहे।