सरगुजा

गांवों में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सुनीं समस्याएं
20-Jun-2026 10:28 PM
गांवों में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सुनीं समस्याएं

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
सुकमा, 20 जून।
लंबे समय से नक्सलवाद का दंश झेल रहे दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों का कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोर्रापाड़, तुमलपाड़, करीगुण्डम और पेन्टा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सोयम मंगम्मा, सोयम भीमा, पूर्व नपं अध्यक्ष बबीता माड़वी, कोंटा ब्लॉक अध्यक्ष सैयद उसमान अली, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष माड़वी देवा एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, राशन सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया। हरीश कवासी ने कहा कि इन इलाकों के लोग वर्षों से अनेक परेशानियों का सामना कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होना चाहिए।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा तथा जल्द से जल्द निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। हरीश कवासी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के हितों और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़ी रहेगी।


अन्य पोस्ट