सरगुजा

ड्रंक एंड ड्राइव के दो मामले, 20 हजार जुर्माना
20-Jun-2026 10:24 PM
ड्रंक एंड ड्राइव के दो मामले, 20 हजार जुर्माना

अंबिकापुर, 20 जून। यातायात शाखा की टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां दोनों चालकों पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-15-डीक्यू-8552 के चालक रामकिशोर लहपटरा थाना लखनपुर को रोका गया। पूछताछ एवं ब्रेथ एनालाइजर जांच में वह शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया।

इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-15-ईएच-6910 के चालक लल्लू राम (45 वर्ष), निवासी चैनपुर थाना लखनपुर को भी जांच के दौरान रोका गया। ब्रेथ एनालाइजर परीक्षण में उसके द्वारा भी शराब सेवन कर वाहन चलाना प्रमाणित हुआ।दोनों मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने दोनों चालकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

 इस प्रकार कुल 20 हजार रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।


अन्य पोस्ट