सरगुजा

सघन कुष्ठ खोज अभियान :जागरूकता रथ को झण्डी दिखाकर किया रवाना
15-Jun-2026 9:49 PM
सघन कुष्ठ खोज अभियान :जागरूकता रथ को झण्डी दिखाकर किया रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर,15 जून। कुष्ठ मुक्त जिला एवं छुपे हुए रोगियों की पहचान एवं कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली हुई भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.एस.मार्को के निर्देशन में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.पी. के. सिन्हा के मार्गदर्शन में  जिले के सभी विकासखण्डों एवं शहरी क्षेत्रों में 15 जून से शुरू सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जुलाई तक चलाया जा रहा है।

जिला कार्यालय से सिविल सर्जन सह  डॉ. रेलवानी एवं जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ.बी.सी.पैकरा की उपस्थिति में जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 15 जुलाई तक जिले के सभी विकासखण्डों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चयनित सर्वे दल द्वारा घर-घर जा कर सभी व्यक्तियों का कुष्ठ के लक्षणों के आधार पर जांच किया जाना है। कुष्ठ के संभावित आने पर उस व्यक्ति का चिकित्सा अधिकारी के द्वारा पुष्टि कर उपचार प्रारंभ किया जाएगा। इस अभियान के अतंर्गत विकासखण्डों में की जा रही गतिविधियों के मॉनिटरिंग एवं सुपरविजन हेतु जिला स्तर से एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं तथा विकासखण्ड हेतु विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई।

 जिला कुष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुष्ठ कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है, यह संक्रमित व्यक्ति के खासने, छिकने से उसके संपर्क में आने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से हो सकती है। कुष्ठ का ईलाज संभव है, अत: इससे घबराएं नहीं जांच दल आने पर अपना जांच अवश्य करवाएं।


अन्य पोस्ट