सरगुजा

ओपीएस के देवेन्द्र-आर्यन को जापान से ब्लैक बेल्ट की उपाधि
09-Jun-2026 8:36 PM
ओपीएस के देवेन्द्र-आर्यन को जापान से ब्लैक बेल्ट की उपाधि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 9 जून। ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल, अम्बिकापुर के 2 विद्यार्थियों को जापान से ब्लैक बेल्ट की उपाधि मिली है। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डॉ. आईए खान सूरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 ज्ञात हो कि 31 मई को आंध्रप्रदेश के गुन्टूर जिले में अखिल भारतीय समुराई महासंघ के द्वारा अंतरराज्यीय ब्लैक बेल्ट सेमिनार एवं परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 21 ब्लैक बेल्ट प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

 जिसमें ओ.पी.एस. के कक्षा 9वीं के देवेन्द्र कुमार (माता-सबिता सिंह, पिता- बृजमोहन भगत) एवं आर्यन चौबे (माता-आरती चौबे, पिता- दुर्गा चौबे) को विश्व समुराई महासंघ, जापान के द्वारा ब्लैक बेल्ट, प्रथम डिग्री से सम्मानित किया गया है।

आर्यन चौबे एवं देवेन्द्र कुमार विगत दो वर्षों से ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विद्यालय के व्यायाम शिक्षक व अखिल भारतीय समुराई महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार बर्णवाल (ब्लैक बेल्ट 6वीं डिग्री, जापान) से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं।


अन्य पोस्ट