सरगुजा

रिंग रोड में स्ट्रीट लाइट के लिए 10 लाख मंजूर
08-Jun-2026 10:26 PM
रिंग रोड में स्ट्रीट लाइट के लिए 10 लाख मंजूर

नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने राज्यसभा सदस्य का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 8 जून। नगर निगम अंबिकापुर के रिंग रोड क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने इसके लिए राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि बजट की कमी के कारण करीब एक वर्ष से रिंग रोड की स्ट्रीट लाइटें नहीं बदली जा सकी थीं, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में अंधेरा बना हुआ था। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव के लगातार प्रयासों के बाद राज्यसभा सांसद निधि से 10 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है और राशि भी नगर निगम को प्राप्त हो चुकी है।

शफी अहमद ने कहा कि अंधेरे के कारण रिंग रोड क्षेत्र में कई सडक़ दुर्घटनाएं और आपराधिक घटनाएं सामने आई थीं। स्ट्रीट लाइट लगने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी तथा नागरिकों को राहत मिलेगी। उन्होंने निगम प्रशासन से जल्द से जल्द स्वीकृत राशि से स्ट्रीट लाइट स्थापना का कार्य शुरू करने की मांग की है।

 साथ ही उन्होंने इस पहल के लिए दिग्विजय सिंह और आदित्येश्वर शरण सिंह देव के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट