सरगुजा

मोहर्रम पर्व की तैयारी बैठक, गौहर अली बने अध्यक्ष
07-Jun-2026 10:19 PM
मोहर्रम पर्व की तैयारी बैठक, गौहर अली बने अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 7 जून। आगामी मोहर्रम पर्व 2026 के आयोजन को लेकर अंजुमन गौसिया कमेटी की बैठक शनिवार रात वार्ड क्रमांक 4 स्थित इमामबाड़ा में आयोजित की गई। बैठक में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर सहमति जताई।

बैठक में मोहर्रम पर्व के सफल आयोजन तथा कमेटी गठन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से गौहर अली को मोहर्रम कमेटी का अध्यक्ष (सदर) चुना गया। वहीं इमरान हुसैन, हिसामुद्दीन, लतीफ खान एवं शेरा खान को नायब सदर, इमरान अंसारी एवं जफीरुल खान को सचिव, मकसूद हैदर एवं जानिसार अख्तर को खजांची तथा सदाकत हुसैन को खादिम की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में अंजुमन गौसिया कमेटी के अध्यक्ष हाजी इदरीश खान, सचिव नुसरत अली सहित हाशिम खान, जसीमुद्दीन खान, नूर मोहम्मद, मतीन अख्तर, बाबर हुसैन, जौहर अली, वसीम खान, असलम अली, अमजद अली, जियाउल खान समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

समुदाय के लोगों ने मोहर्रम पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट