सरगुजा

भाजपा का वृक्षारोपण अभियान: ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत गणपति धाम में लगाए पौधे
06-Jun-2026 8:16 PM
भाजपा का वृक्षारोपण अभियान: ‘एक पेड़ मां  के नाम’ के तहत गणपति धाम में लगाए पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महामाया मंडल द्वारा गुरुवार को हाथीपखना स्थित गणपति धाम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का प्रेरणादायी अभियान है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

नगर पालिक निगम अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज को प्रकृति से जोडऩे का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

भाजपा महामाया मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं। वृक्षारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, ललन प्रताप सिंह, अंबिकेश केसरी, अरुणा सिंह, मधु चौधरी, जन्मेजय मिश्रा, विकास पांडेय, सुभागी बिहाड़े, राकेश गुप्ता, पार्षद निरंजन राय, संजीव वर्मा, मनोज अग्रवाल, सतीश सिंह, शशिकांत जायसवाल, विकास गुप्ता, मनोज प्रसाद, पंकज गुप्ता, सोलू सिंह, प्रिया सिंह, अनीश सिंह, श्वेता गुप्ता, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाड़े, सरिता मिश्रा, अतिश सिंह, अविनाश मंडल, आनंद सिंह, रविकांत उरांव, रोचक, सतीश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट