सरगुजा

पार्वती शिक्षा महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
13-May-2026 10:27 PM
पार्वती शिक्षा महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 13 मई। संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा सत्र 2025-26 में पार्वती इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग रिसर्च एंड मैनेजमेंट शिक्षा महाविद्यालय, मदनपुर-सिलफिली, जिला सूरजपुर के बी.एड. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

बी.एड. प्रथम सेमेस्टर में संयुक्त रूप से सुनिता राजवाड़े एवं ओसिन सिन्हा ने 82.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अदिति पैकरा ने 81.75 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा मंदाकिनी मंहता ने 80.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार बी.एड. तृतीय सेमेस्टर में आकांक्षा कुमारी सिंह चौहान ने 88.57 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीक्षा सोनी एवं रिया जायसवाल ने 88 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वर्षा दास ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं अपने परिवार का मान बढ़ाया।

महाविद्यालय के अध्यक्ष सह चेयरमेन प्रमेन्द्र तिवारी एवं समस्त सहायक प्राध्यापकों ने सभी सफल प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं मेहनत के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।


अन्य पोस्ट