सरगुजा

सीबीएसई 12वीं में फिर ओपीएस का उत्कृष्ट प्रदर्शन
13-May-2026 10:21 PM
सीबीएसई 12वीं में फिर ओपीएस का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 96.6 फीसदी अंक के साथ अंजली सिंह पैकरा बनीं टॉपर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 13 मई। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल, अम्बिकापुर ने एक बार फिर केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नई दिल्ली द्वारा घोषित बारहवीं के परीक्षा परिणाम-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शैक्षणिक संस्थाओं में अपनी अलग पहचान स्थापित की है।

यहां के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों को गौरवान्वित किया, बल्कि पूरे सरगुजा जिले का नाम भी रोशन किया है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें अनेक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं उच्च प्रतिशत के साथ सफलता अर्जित की।

इस परीक्षा परिणाम में लक्ष्मीपुर, अम्बिकापुर निवासी देवशरण सिंह तथा कामिनीकला की बेटी अंजली सिंह पैकरा 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में सरगुजा जिले में अव्वल रहीं।

इसी तरह अर्सिल अजिम 95.8, रुबिना परवीन 95, शिवांग राय 93.8, तनयदीप सिंह छाबरा 93.6, माही शर्मा 93.2, मर्सी कच्चप 93.2, अंशी गर्ग 92, अवनी शर्मा 90.8, मयंक कुमार सिंह 90.4, हर्षित कुजूर 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने अभिभावकों, स्कूल के शिक्षकों तथा ओपीएस के शैक्षणिक वातावरण को दिया है।

स्कूल के प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धति एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है, जिसका परिणाम आज विद्यार्थियों की सफलता के रूप में सामने आया है।


अन्य पोस्ट