सरगुजा

युवा स्वयंसेवकों का चयन
13-May-2026 10:19 PM
युवा स्वयंसेवकों का चयन

अंबिकापुर, 13 मई। सरगुजा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग एवं जनजागरूकता गतिविधियों को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने के उद्देश्य से आयोजित विशेष चयन प्रक्रिया के तहत 18 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

चयनित युवा अब पुलिस मितान एवं साइबर वॉलंटियर्स के साथ मिलकर जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन करेंगे।


अन्य पोस्ट