सरगुजा

पीजी कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बने मनोज ने संभाला पदभार
12-May-2026 10:06 PM
पीजी कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बने मनोज ने संभाला पदभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 12 मई। सरगुजा संभाग के सबसे बड़े शासकीय पीजी कॉलेज अंबिकापुर में जनभागीदारी समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष एवं माता राजमोहिनी देवी वार्ड के युवा पार्षद मनोज गुप्ता ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल सिंहा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर मंजूषा भगत, एमआईसी सदस्य मनीष सिंह, भाजपा महामंत्री विनोद हर्ष सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि वे स्वयं पीजी कॉलेज के छात्र रहे हैं और इस संस्थान से उनकी भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के अनुरूप बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करना उनकी प्राथमिकता होगी। कॉलेज में अधोसंरचना विकास, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्र संगठनों और विद्यार्थियों को अपनी मांग रखने का संवैधानिक अधिकार है तथा उनके कार्यकाल में सभी की बात सुनी जाएगी। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पीजी कॉलेज प्रदेश के अग्रणी महाविद्यालयों में शामिल होगा।

कार्यक्रम में करता राम गुप्ता, प्रेमलता गुप्ता, मनोज सोनी मलखान, पार्षद दीपक गुप्ता सहित प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट