सरगुजा

हज पर रवाना होने वाले हाजियों का इस्तकबाल
08-May-2026 10:21 PM
हज पर रवाना होने वाले हाजियों का इस्तकबाल

अंजुमन गौसिया कमेटी ने फूल-माला पहनाकर दी रुखसती

लखनपुर, 8 मई। हज यात्रा पर रवाना होने वाले हाजियों का शुक्रवार को अंजुमन गौसिया कमेटी द्वारा गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया गया। जुमे की नमाज के बाद आयोजित कार्यक्रम में हज पर जाने वाले हुज्जाज-ए-इकराम डॉ. सोएब आलम (उदयपुर) एवं शौकत साहब (तारा) का फूल-माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में कमेटी के सदस्यों ने हाजियों को हज मुबारकबाद देते हुए दुआओं के साथ रुखसत किया। इस दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए भी विशेष दुआ की गई।

जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती खालिदुल कादरी ने हाजियों को हज के अरकान और जरूरी नियमों की जानकारी दी तथा सफर के दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी।

कार्यक्रम में अंजुमन गौसिया कमेटी के सदर हाजी इदरीश खान, सेक्रेटरी नसरत अली, खजांची नूमान खान, पूर्व सदर हाजी कयामुद्दीन अंसारी, शराफत अली, नुरुलहोदा खान, रफीक खान, जहीरूद्दीन अंसारी, इरशाद खान, मतीन अख्तर, साबिर अंसारी, मुजीब खान, सदाकत अली, अहमद रजा, हाफिज शमसीर, जाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट