सरगुजा

45 जोड़ों की शादी, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
08-May-2026 10:17 PM
45 जोड़ों की शादी,  विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 8 मई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के लमगांव स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 45 नवविवाहित जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज उपस्थित रहे। विधायक श्री मिंज ने सभी नवदंपत्तियों को शुभाशीष देते हुए उनके सुखमय एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की गरिमा हैं और शासन बेटियों के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री प्रदान की गई। योजना अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपए की सहायता राशि भी वितरित की गई। विवाह समारोह में ढोल-नगाड़ों, लोकगीतों एवं फूलों की वर्षा के बीच उत्सवी माहौल बना रहा। वर-वधू एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


अन्य पोस्ट