सरगुजा

नशे में बाइक चलाना पड़ा महंगा, 11 हजार जुर्माना
06-May-2026 10:47 PM
नशे में बाइक चलाना पड़ा महंगा, 11 हजार जुर्माना

अंबिकापुर, 6 मई। सरगुजा जिले में शराब के नशे में वाहन चलाने पर एक युवक को न्यायालय से 11 हजार रुपए का अर्थदंड भुगतना पड़ा। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को देवरी रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस द्वारा रोकने के संकेत देने के बावजूद चालक नहीं रुका और यातायात नियमों का उल्लंघन करता रहा।

आरोपी की पहचान सोनू कुमार (29 वर्ष), निवासी उरदरा, थाना लुंड्रा के रूप में हुई। पुलिस ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

मामले की सुनवाई के बाद 5 मई 2026 को न्यायालय ने आरोपी पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।


अन्य पोस्ट