सरगुजा

भाजयुमो ने मनाया ऐतिहासिक जीत का जश्न, निकाली विजय रैली
06-May-2026 4:48 PM
भाजयुमो ने मनाया ऐतिहासिक जीत  का जश्न, निकाली विजय रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 6 मई। भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के जिला अध्यक्ष निशांत सिंह (सोलू) के नेतृत्व में युवाओं ने भाजपा जिला कार्यालय, संकल्प भवन से एक विशाल विजय रैली निकाली। रैली को भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ भाजपा नेता हरपाल सिंह भामरा एवं जन्मेजय मिश्रा ने भाजपा का ध्वज दिखाकर रवाना किया।

रैली में कार्यकर्ताओं की जोशपूर्ण नारों के साथ यह विजय रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई महामाया चौक पहुंची, जहां आतिशबाजी कर भाजपा की इस जीत का उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में दर्ज की गई ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत का उत्साह अम्बिकापुर के सडक़ों पर भी देखने को मिला। जहाँ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रैली निकालकर विजय उत्सव मनाया गया।

जिला अध्यक्ष निशांत सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन तथा भाजपा की विकासोन्मुख नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी संगठन को मजबूत करने का कार्य किया।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव परिणाम यह दर्शाते हैं कि देश की युवा शक्ति और आम जनमानस सुशासन एवं विकास के साथ खड़ा है। इस ऐतिहासिक विजय से छत्तीसगढ़ का प्रत्येक युवा उत्साहित है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प ले रहा है। रैली में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रिया सिंह, दीक्षा अग्रवाल, अंकित जायसवाल, विकास शुक्ला, शानू कश्यप, अमोघ कश्यप, अनीश सिंह, अविनाश मंडल, शुभम अंबष्ट (ऋषु), अभिषेक सिंह (पिंटी), रवजोत सिंह, शुभम सिंह भदौरिया, आशुमल गर्ग, अनुराग शुक्ला, सौरभ मिश्रा, प्रीतेश दुबे, आदित्य गौतम, अभिषेक माथुर, शैलेन्द्र चौबे, प्रिंस तिवारी, निमेश दुबे, शहर के महामाया मंडल अध्यक्ष सुधांशु चौबे एवं समलाया मंडल अध्यक्ष आयुष दुबे सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट