सरगुजा

शादी का झांसा-रेप, आरोपी गिरफ्तार
02-May-2026 12:50 AM
शादी का झांसा-रेप, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 1 मई। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती का लंबे समय तक दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल को प्रार्थिया ने थाना दरिमा में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी को गांव के रामकरण सिंह द्वारा पिछले लगभग 5 वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा था। 28 अप्रैल को बातचीत के दौरान आरोपी ने पीडि़ता से विवाह करने से साफ इंकार कर दिया और किसी अन्य से शादी करने की बात कही, जिससे पीडि़ता मानसिक रूप से आहत हो गई।

मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।

विवेचना के दौरान दरिमा पुलिस टीम ने 30 अप्रैल को आरोपी रामकरण सिंह जमगवां थाना दरिमा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट