सरगुजा
लखनपुर, 30 अप्रैल। विकासखंड लखनपुर के ग्राम देवीटिकरा संकुल अंतर्गत हाई स्कूल में गुरुवार को प्राचार्य व शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संजय गुप्ता एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी देव कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। शिक्षकों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राचार्य जेपी चौबे, शिक्षक अजय गुप्ता एवं शिक्षक के.के. मिश्रा को अतिथियों ने शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। अतिथियों ने उनके दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए सुखद व स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में देवीटिकरा संकुल समन्वयक राजेश उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह, श्रीमती रेनु चौबे, जसवीर सिंह, सोमनाथ पांडे, रोहित, नारायण सिंह (संकुल समन्वयक मुकुंदपुर) सहित संकुल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


