सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 20 अप्रैल। छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कार्यकारिणी समिति के चेयरमैन पद पर प्रवीण गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह चुनाव सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता एवं महाधिवक्ता छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में 18 अप्रैल को संपन्न हुई।
चुनाव परिणाम के अनुसार बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के रूप में शैलेन्द्र दुबे निर्वाचित हुए, जबकि अध्यक्ष पद पर रवींद्र पाराशर तथा कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सोनी ने जीत हासिल की।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद राज्य के लगभग 34 हजार अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करता है। श्री गुप्ता इससे पूर्व वर्ष 2007, 2014 एवं 2025 में स्टेट बार कौंसिल का चुनाव जीत चुके हैं। लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए उनका कार्यकारिणी समिति के चेयरमैन पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।


