सरगुजा
सूरजपुर,15 अप्रैल। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय सूरजपुर में आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन कार्यक्रम प्रदेश की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिला आरक्षण बिल को एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी निर्णय बताते हुए, इसे 21वीं सदी के सबसे बड़े फैसलों में से एक कहा। उन्होंने देश में महिलाओं के नेतृत्व, सशक्तिकरण और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी पर जोर देते हुए, संसद और विधानसभाओं में 33त्न आरक्षण को नारी शक्ति के प्रति सम्मान बताया। देश की महिलाओं से इस ऐतिहासिक कदम के लिए सक्रिय समर्थन का आह्वान किया। नारी सम्मान और सशक्तिकरण ही समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है—इसी संकल्प के साथ हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस अवसर पर लोगो से अपील की हम सभी 9667173333 पर मिस कॉल कर इस ऐतिहासिक पहल का समर्थन करें।
इस दौरान प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह प्रतापपुर विधानसभा विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते जिला भाजपा अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी पूर्व पाठयपुस्तक निगम के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती नूतन विश्वास सहित भाजपा की नारी शक्ति और युवा कार्यकर्ता इस अवसर में सम्मिलित हुए।


