सरगुजा

ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई डॉ. अंबेडकर की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
14-Apr-2026 10:33 PM
ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई डॉ. अंबेडकर की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

लखनपुर, 14 अप्रैल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह देव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके बताए समानता, न्याय एवं भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता, प्रदेश सचिव रणविजय सिंह देव, वीरेंद्र सिंह देव, दिनेश तायल, मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जगरोपन यादव, विनोद सिंह, भूखल राम, जमील खान, मुकेश सिंह, सूरज सिंह, सतेन्द्र राय, इरशाद खान, रामसुजान, अजर चौधरी, जसीमुद्दीन खान, सुजीत गुप्ता, उपस्थित रहे।

अंत में सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।


अन्य पोस्ट