सरगुजा

जिला खनिज संस्थान न्यास की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कल
12-Apr-2026 10:46 PM
जिला खनिज संस्थान न्यास की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 12 अप्रैल। कलेक्टर अजीत वसंत एवं पदेन अध्यक्ष, सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास की अध्यक्षता में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक आगामी 13 अप्रैल को अपराह्न 12 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत संचालित विभिन्न विभागीय कार्यों और विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभाग से संबंधित अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


अन्य पोस्ट