सरगुजा

गांव चलो बस्ती चलो अभियान
11-Apr-2026 8:32 PM
गांव चलो बस्ती चलो अभियान

 कुन्नी मंडल भाजपा का जनसंपर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर,11 अप्रैल। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर गांव चलो बस्ती चलो अभियान चलाया जा रहा है। जहां भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता लोगों से जनसंपर्क करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए योजनाओं के लाभ लेने प्रेरित कर रहे हैं।

 शुक्रवार को लुण्ड्रा विधानसभा के भाजपा मण्डल कुन्नी के ग्राम पंचायत सलका और अमगशी में ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष  राकेश गुप्ता  के मुख्य आतिथ्य एवं ओबीसी मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता  के विशिष्ट आतिथ्य तथा मण्डल अध्यक्ष रवि महंत की अध्यक्षता में गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में सभी से भेंट मुलाकात करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनहित ,विकास कार्यों के संदर्भ में चर्चा की गई।

उक्त कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री विक्रम सिंह,कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, एस टी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष  गोपाल सिंह,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निखिल मरावी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बबली सिंह, जनपद सदस्य भज्जू सिंह,अन्नु सिंह,आरकेश यादव,लक्ष्मण सिंह,भारत सिंह, लाला, राघवेंद्र, दमेश्वर प्रजापति एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट