सरगुजा

भाजपा का जनसंपर्क
11-Apr-2026 8:31 PM
भाजपा का जनसंपर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर,11 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार जनसंपर्क कर लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

इसी कड़ी में शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जुड़वानी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शोलू सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रबजोत सिंह तथा मंडल महामंत्री विक्रम सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा संचालित जनहित एवं विकास कार्यों की जानकारी दी तथा लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अभय वर्मा, आरकेश यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबली सिंह, हरीश सोनी, लक्ष्मण सिंह, भारत सिंह, मुन्ना राम, देवानंद, शिव सारथी, चैतू राम, देवसाय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट