सरगुजा

बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार
10-Apr-2026 8:57 PM
बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 10 अप्रैल। थाना गांधीनगर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद वाहन की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दिनदयाल मानीकपुरी, निवासी हरीपुर थाना जयनगर जिला सूरजपुर ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 अप्रैल की रात वह नमनाकला स्थित वसुंधरा सन सिटी के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। उसने अपनी हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल को लेबर क्वार्टर के बाहर खड़ी कर सो गया था। भोर में उठने पर मोटरसाइकिल गायब मिली, जिसके बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान नमनाकला निवासी प्रिंस टोप्पो चोरी की मोटरसाइकिल लेकर एक गैरेज पहुंचा, जहां वाहन मालिक ने अपनी मोटरसाइकिल पहचान ली। आरोपी ने पहचान छुपाने के लिए पीछे की नंबर प्लेट मिटा दी थी और आगे दूसरी नंबर प्लेट लगा दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।


अन्य पोस्ट