सरगुजा

सीएम कल अंबिकापुर में रविशंकर त्रिपाठी और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का करेंगे अनावरण
08-Apr-2026 10:54 PM
सीएम कल अंबिकापुर में रविशंकर त्रिपाठी और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का करेंगे अनावरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 08 अप्रैल। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 अप्रैल को सरगुजा जिला प्रवास के दौरान अंबिकापुर में पंडित रविशंकर त्रिपाठी एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास स्थित पंडित रविशंकर त्रिपाठी चौक में दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता  लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन एवं पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम, वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा जिला प्रभारी मंत्री सरगुजा ओपी चौधरी, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा नारायण चंदेल, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, नगर पालिक निगम अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य एवं वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद मनीष सिंह तथा वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद गीता प्रजापति भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।


अन्य पोस्ट