सरगुजा

युवा ब्राह्मण महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित, अभिषेक बने अध्यक्ष
08-Apr-2026 10:51 PM
युवा ब्राह्मण महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित, अभिषेक बने अध्यक्ष

अंबिकापुर, 8 अप्रैल। युवा ब्राह्मण महासभा के गठन एवं संगठन विस्तार के तहत नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। संगठन के प्रमुख अभिषेक दुबे द्वारा घोषित कार्यकारिणी में समाज के सक्रिय एवं समर्पित युवाओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार अध्यक्ष पद पर अभिषेक दुबे (रानू), सचिव पद पर स्वर्णिम शुक्ला, कोषाध्यक्ष पद पर प्रतीक दीक्षित तथा सह-कोषाध्यक्ष पद पर अंकित दुबे को नियुक्त किया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर अजय गौतम, अनुग्रह दुबे, प्रकाश मणि त्रिपाठी, मनीष पांडे (उदयपुर) एवं निलय त्रिपाठी (बतौली) को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सह सचिव के रूप में विख्यात शर्मा, कुंदन पांडेय, रवि शंकर तिवारी, हर्ष वर्धन पांडेय (लखनपुर) एवं अतीश पांडेय (दरिमा) को नियुक्त किया गया है। प्रिंट मीडिया प्रभारी के रूप में विष्णु देव पांडेय, रचित मिश्रा एवं लव दुबे को दायित्व सौंपा गया है। डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में अंकित मिश्रा (आरंभ ग्रुप), आयुष दुबे (इमेज क्रिएशन), राहुल पांडेय, सुधांशु शर्मा, सत्यम द्विवेदी एवं अंकित तिवारी (रिंकू) को जिम्मेदारी दी गई है।

इसी प्रकार प्रचार-प्रसार प्रमुख के रूप में ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, गौतम कुमार मिश्रा, शैलेन्द्र चौबे एवं कमल पांडेय को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों में विपिन पांडेय, अमित तिवारी (राजा), अनुराग तिवारी, अंकित मिश्रा, वेदांत तिवारी, राहुल त्रिपाठी, रोहित तिवारी, ज्ञान तिवारी, विनायक शर्मा, संतोष चतुर्वेदी, विनीत दुबे, विनय शुक्ला, मार्कंडेय तिवारी, अजेश तिवारी एवं प्रणय तिवारी  को शामिल किया गया है।

संगठन की ओर से जानकारी दी गई है कि भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा के उपरांत कार्यकारिणी का और विस्तार किया जाएगा।


अन्य पोस्ट