सरगुजा

सीएम 9 को किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
07-Apr-2026 11:50 PM
सीएम 9 को किसान सम्मेलन में होंगे शामिल

 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर,7 अप्रैल। सरगुजा जिले में किसान सम्मेलन का आयोजन 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लुण्ड्रा विकासखण्ड में ग्राम पंचायत लुण्ड्रा के छत्रपति शिवाजी मिनी स्टेडियम में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसान सम्मेलन तथा जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त एवं जिला प्रभारी मंत्री सरगुजा ओपी चौधरी, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष लुण्ड्रा कृष्णा पावले, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लुण्ड्रा कंचन जायसवाल एवं लुण्ड्रा के सरपंच सोमार साय होंगे।


अन्य पोस्ट