सरगुजा

लखनपुर में भाजपा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया, अटल प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
07-Apr-2026 4:23 PM
लखनपुर में भाजपा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया, अटल प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 7 अप्रैल।भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सोमवार 6 अप्रैल को लखनपुर के नवीन सामुदायिक भवन में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने अपने संबोधन में पार्टी के गौरवशाली इतिहास, संगठन की विचारधारा तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने स्वागत भाषण देते हुए पार्टी के इतिहास एवं विकास यात्रा का उल्लेख किया, वहीं जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू ने सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष रजनी पैकरा एवं बृजकिशोर पांडे ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला संयोजक नीलेश सिंह, मनोज अग्रवाल, कामेश्वर राजवाड़े, गीता राजवाड़े, राहुल अग्रवाल, मंडल महामंत्री सचिन अग्रवाल, महेश्वर राजवाड़े सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।  मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की, जबकि मंच संचालन किशोर पांडे ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू एवं नितेश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल परिसर पहुंचकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


अन्य पोस्ट