सरगुजा

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर
06-Apr-2026 8:31 PM
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

अंबिकापुर, 6 अप्रैल। शहर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला पीजी कॉलेज के सामने आया, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार शाम को चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और बाइक को टक्कर मारते ही मौके से फरार हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं घायल दोनों व्यक्तियों को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों ने घटना के बाद आक्रोश जताते हुए बताया कि शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट