सरगुजा

अंबिकापुर में ट्रैफिक थाना व नई पुलिस चौकी की मांग, पार्षद आलोक ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन
04-Apr-2026 11:21 PM
अंबिकापुर में ट्रैफिक थाना व नई पुलिस चौकी की मांग, पार्षद आलोक ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन

अंबिकापुर, 4 अप्रैल। नगर निगम अंबिकापुर के पार्षद आलोक दुबे ने शहर में बढ़ते यातायात दबाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम को ज्ञापन सौंपकर ट्रैफिक थाना एवं नई पुलिस चौकी की स्थापना की मांग की है।

ज्ञापन में पार्षद दुबे ने बताया कि सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव के बावजूद अब तक ट्रैफिक थाना स्वीकृत नहीं है। इसके कारण शहर में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जनहित में अंबिकापुर में शीघ्र ट्रैफिक थाना स्वीकृत करने की अनुशंसा की है।

इसके साथ ही उन्होंने महामाया मंदिर और खैरबार क्षेत्र के बीच पुलिस चौकी स्थापित करने की भी मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र लगातार संवेदनशील होता जा रहा है।

 जहां बढ़ती आवाजाही के साथ मारपीट और लूटपाट जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे में यहां पुलिस चौकी की स्थापना आवश्यक है।

पार्षद ने दोनों मांगों को जनहित से जुड़ा बताते हुए शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।


अन्य पोस्ट