सरगुजा

प्रधानमंत्री आवास 2.0: लखनपुर में 52 हितग्राहियों को मिला अनुज्ञा पत्र
03-Apr-2026 9:07 PM
प्रधानमंत्री आवास 2.0: लखनपुर में 52 हितग्राहियों को मिला अनुज्ञा पत्र

लखनपुर, 3 अप्रैल। नगर पंचायत लखनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत विभिन्न वार्डों के 52 हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र वितरित किए गए। यह वितरण कार्यक्रम नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू ने हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्र प्रदान करते हुए उन्हें शीघ्र आवास निर्माण प्रारंभ करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से नगरवासियों को पक्के मकान उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है और इसका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आवास हितग्राही भी मौजूद रहे।

नगर पंचायत प्रशासन ने हितग्राहियों से समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूर्ण करने और योजना का अधिकतम लाभ लेने की अपील की है।


अन्य पोस्ट